जौनपुर। जिले के पचवल गांव निवासी वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता भूपेश पांडेय ने सर्वोदय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक स्व. राज नारायण यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्वर्गीय यादव समाजवादी नेता श्याम नारायण यादव की बड़े भाई रहे।

श्री पांडेय मड़ियाहूं विधानसभा के ग्राम सभा सदलपुर, सुदनीपुर में पहुंचकर समाजवादी नेता श्याम नारायण यादव जी के बड़े भाई एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक स्वर्गीय राज नारायण यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्री पांडेय आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का मूड बन चुके हैं। जिसके कारण वह हर आमोखास के पास पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी