जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर दोनों महान नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा 370 मड़ियाहूँ के प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

श्री तिवारी ने कहा कि इन दोनों महान राष्ट्रनायकों के विचार एवं आदर्श आज भी देश के लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बेलाल अहमद ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर, संजय माली ओबीसी जिला अध्यक्ष, राम सिंह बांकुरे, जिला सचिव विजय प्रजापति प्रजापति जिला सचिव, अनुरुद्ध सिंह नगर अध्यक्ष, शिव प्रकाश मिश्र, अबुजर सिद्दीकी, नारायण साहू, सरदार हरदीप सिंह सोनू, सत्य प्रकाश, विजय यादव, राजू जायसवाल, मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी