जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में किशोरी के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।
क्षेत्र के दिपाईपुर गांव निवासी रितिक रोशन बिंद पुत्र रामधारी बिंद के ऊपर किशोरी के साथ गुरुवार की रात घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर जब परिजन पहुंचे तो आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाशा में जुटी हुई थी कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमराहियों संग रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी