जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी से चोरों ने एक आढ़त से टटरा काटकर चार कुंटल लहसुन चोरी कर लिया। आढ़ती ने शीतला चौकिया पुलिस चौकी पर तहरीर दिया है। घटना चार दिन पूर्व की है। जबकि एक अन्य चोरी की घटना शनिवार रात्रि को हुई जिसमें चोरों नें सुरेश कुमार की आढ़त से व्यापारी शनि की चार पैकेट लहसुन चोरी कर लिया।लगातार चोरियो व क़ोई उचित कार्यवाही न होने से रविवार को व्यापारियों नें रोष जताया।
नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती मो.नईम नें पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है की उनकी दुकान में पीछे से टटरा काटकर चोरो नें दस पैकेट लहसून कुल मिलाकर चार कुंतल जिसकी क़ीमत लगभग साठ हजार रूपये है चोरी कर लिया।जबकि सुरेश सोनकर नें बताया की व्यापारी शनि नें उनकी आढ़त पर चार पैकेट लहसुन रखा था।शनिवार रात्रि किसी समय चोर लहसुन उठा ले गए। रविवार तड़के ज़ब आढ़त पर पहुंचे तो चोरी होने का संज्ञान हुआ।पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी