जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पर शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पुछताछ किया तो ताखा पश्चिम गांव निवासी बहादुर पुत्र धर्म राज उर्फ धर्मु के रूप में हुआ तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी