Breaking News

जौनपुर। दिनेश मोदनवाल बने मोदनवाल समाज के जिलाध्यक्ष, 11 जोड़ों के विवाह तय।

जौनपुर। श्री कान्यकुब्ज अखिल भारतीय हलवाई मोदनवाल महासभा के तत्वावधान में रविवार को नगर के पचहटिया स्थित विजय वाटिका मैरिज लॉन में जिला अधिवेशन एवं वर-वधू परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजी लाल ने मोदनसेन भगवान की आरती की।
“विजय वाटिका में आयोजित जिला अधिवेशन एवं परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, दो जोड़ों की मंच पर हुई गोदभराई”
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल (शाहगंज), राष्ट्रीय युवा संयोजक अनिल कुमार मोदनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरण बाबू तथा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र, श्रीराम का फोटो फ्रेम एवं समाज का वार्षिक पंचांग भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश कुमार मोदनवाल (शाहगंज) को सर्वसम्मति से निर्विरोध जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित वर-वधू परिचय सम्मेलन में स्वजातीय परिवारों ने एक-दूसरे से परिचय किया। सम्मेलन के दौरान करीब 11 जोड़ों के विवाह संबंध तय हुए। वहीं मंच पर दो जोड़ों की गोदभराई की रस्म समाज के लोगों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने दोनों कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में जिला महामंत्री ज्ञानचंद मोदनवाल ने अतिथियों एवं उपस्थित स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!