Breaking News

मुंबई। गारमेंट्स लीग ने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंबई गारमेंट्स लीग की ओर से शनिवार को जोगेश्वरी (पूर्व) स्थित इस्माइल युसूफ कॉलेज मैदान में सीमित ओवरों की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
*विधायक मुरजी पटेल बोले- खेलों से युवाओं में बढ़ता है भाईचारा, होता है सर्वांगीण विकास*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि खेल आयोजनों से युवाओं में आपसी भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। खेल युवाशक्ति को एक-दूसरे से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से आपसी भाई-चारा भी बढ़ता है। ऐसे आयोजन व्यापक पैमाने पर होने चाहिए।

👆फोटो- मुंबई गारमेंट्स लीग के चेयरमैन व पूर्व नगरसेवक पंकज यादव खिलाड़ियों का मेडल पहना कर स्वागत करते हुए।

मुंबई गारमेंट्स लीग के चेयरमैन व पूर्व नगरसेवक पंकज यादव ने कहा कि खेलों के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वे सदैव गंभीर रहते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

फोटो-मुख्य अतिथि विधायक मूरजी पटेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लेबल फॉर मेन मुंबई और टीम लोकल मुकादम खोतवाड़ी के बीच खेला गया। इसमें लेबल फॉर मेन मुंबई ने सात विकेट से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टीम लोकल मुकादम खोतवाड़ी दूसरे स्थान पर रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में जेनिफर इंडियंस दादर, टीम लोकल मुकादम खोतवाड़ी, लेबल फॉर मेन मुंबई, दीया खार क्रिकेट क्लब, प्रीत लेजेंड्स जोगेश्वरी, सर्च सुपरस्टार और प्रभात कॉलोनी क्रिकेट क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुंबई गारमेंट्स लीग के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रतियोगिता के सहयोगी गोविंद यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

केराकत। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को दो माह से कर रहे थे परेशान, केस दर्ज

केराकत (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!