Breaking News

जौनपुर। किशोरी एक सप्ताह से लापता, आरोपी साहिल अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के लापता होने के करीब एक सप्ताह बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की सुबह किशोरी घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका।
परिजनों ने गांव नई बस्ती (सेहरा) निवासी साहिल अली पर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
एक सप्ताह बीतने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी बेटी के सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद है।

About BRC24NEWS

Check Also

केराकत। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को दो माह से कर रहे थे परेशान, केस दर्ज

केराकत (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!