Breaking News

जौनपुर। कूआं से बाहर निकलते समय रस्सी टूटने से दो की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के सोसापट्टी गांव में कूआं में से निकलते समय रस्सी टूटने से दो लोगों की मौत हो गयी।
सोसापट्टी गांव निवासी हिन्दू यादव का कुएं में सिंचाई के लिए पानी निकालने के लिए पंखा लगा था, पंखा पानी में डूब गया था। पंखे को निकालने के लिए कूआं का पानी सुखाने के लिए बिन्दु यादव का पुत्र शिवबाला यादव 24 वर्ष कन्हैया चौहान मिस्त्री 60 वर्ष सुचितपुर गांव निवासी ने होन्डा जनरेटर को कुएं में डालकर चालू करके रस्सी के सहारे बाहर निकल रहे थे कि अचानक रस्सी टूट गयी। दोनों कुएं में वापस गिरकर घायल हो गए। जनरेटर के चलने से कूएं के अंदर काफी धूआं हो गया था जिसके कारण घूटन से दोनों की मौत हो गई। फिर भी आनन-फानन में गांव वालों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कूएं में हिल कर पानी निकालने वाला जनरेटर बंद करके शिवबाला को जिंदा समझकर बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर 112 की पुलिस फायर ब्रिगेड मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी शिवानन्द वर्मा केराकत थानाध्यक्ष बिक्रम लक्ष्मण सिंह गांव वालों की मदद से कटिया डालकर मिस्त्री के शव को फंसा कर उनके पैर में रस्सी बांध कर कूएं से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों गांव में मौत से मातम छा गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

केराकत। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को दो माह से कर रहे थे परेशान, केस दर्ज

केराकत (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!