Breaking News

केराकत। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला को दो माह से कर रहे थे परेशान, केस दर्ज

केराकत (जौनपुर)। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अभद्र पोस्ट और टिप्पणियां की जा रही थीं। करीब दो माह से चल रही इस हरकत से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला और अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र पोस्ट डाली जा रही हैं। इसके साथ ही ऐसी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिनसे उसकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला करीब दो माह से चल रहा है।

लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक अज्ञात युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की विवेचना निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को सौंपी गई है। पुलिस फर्जी आईडी और उससे की गई पोस्ट के संबंध में जांच कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। कूआं से बाहर निकलते समय रस्सी टूटने से दो की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के सोसापट्टी गांव में कूआं में से निकलते समय रस्सी टूटने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!