Breaking News

शाहगंज। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

शाहगंज। जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के जेसीज चौक पर सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
अम्बेडकर नगर जनपद के मालीपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के जगतुपुर गांव निवासी 42 वर्षीय ओमप्रकाश पांडे पुत्र राजनरायन पांडे शनिवार की सुबह बाइक से शाहगंज किसी कार्य से आये हुए थे।कि जैसे जेसीज चौक पर पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। कूआं से बाहर निकलते समय रस्सी टूटने से दो की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के सोसापट्टी गांव में कूआं में से निकलते समय रस्सी टूटने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!