JAUNPUR. मुफ्तीगंज विकास खंड के मेहौड़ा गांव में टेक्निकल विधि से मशरूम की खेती की जा रही है। ग्रामीण अंचल में मशरुम की खेती से उसमें उठ रही दुर्गंध से अगल बगल के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेहौड़ा, खटहरा, शिवनगर बाजार, आजाद नगर बाजार, बगथरी गांव के ग्रामीणो ने बताया कि मशरुम की गैस जब खोली जाती है तो हवा का रुख जिधर होता है उधर के लोगों का उसकी गंध से जीना मुश्किल हो जाता है लोगों ने बताया कि इसकी दुर्गंध ऐसी होती है कि कहीं इससे कोई बड़ी बिमारी तो जन्म न ले ले। लोगों का कहना है कि कौन कौन सी सामग्री सड़ाकर खाद जैसा बना कर उस पर मसरुम पैदा किया जा रहा है।
सीएचसी के प्रभारी डा०एस के यादव से फोन से मशरुम से उठ रही दुर्गंध से कौन कौन सी बीमारियां जन्म ले सकती है। उन्होने बताया कि दुर्गंध से फेफड़ा खराब हो सकता है ब्लडप्रेशर पेट में दर्द उल्टी सांस लेने में तकलीफ जैसी अनेकों प्रकार की बिमारियां जन्म ले सकती है
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी