JAUNPUR. जौनपुर जिले में सर्प मित्र के नाम से विख्यात मुरलीधर हौसला जहरीले सर्प के डंस मारने से उनकी हालत गंभीर हो गई है। उन्हें जौनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। सर्प मित्र हौसला के लिए शीघ्र स्वस्थ होने के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं।
बताया जाता है कि मंगलवार यानी 3 जून की सुबह 9:54 पर जलालपुर क्षेत्र में एक जहरीले सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान असावधानी होते ही उन्हें डंस लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते सर्पदंश का जहर उनके शरीर को शिथिल करने लगा। इसके बाद उनके साथियों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
सर्प मित्र मुरलीधर हौसला के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना एक ट्विटर मित्र और उनके मुरलीधर हौसला फाउंडेशन अकाउंट के सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा तो उनके चाहने वालों दु:खी हो गए।
मुरलीधर हौसला पलक झपकते ही जहरीले से जहरीले सांपों को अपने बाहों में काबू करने की महारत हासिल रही। वह अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी बताते थे कि इन जहरीले सर्पो के काटने से कुछ नहीं होता केवल लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए इन जहरीले सांपों से दूर रहा जाए और कहीं दिख जाए तो तुरंत मुरलीधर हौसला को सूचित करें जिन्हें पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ दिया जाए।
फिलहाल मुरलीधर हौसला इस समय प्राइवेट अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे हैं उनके लिए लोग दुआएं कर रहे हैं और बीआरसी 24 न्यूज़ भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी