Breaking News

JAUNPUR NEWS. दूबेपुर में कई राउंड हुई फायरिंग, पुलिस ने दो को भेजा जेल

JAUNPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर बाजार में देर रात अराजक तत्वों ने एक पार्टी के दौरान खुलेआम अवैध असलहा से कई राउंड फायरिंग कर बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई जिसमें से दो लोगों का चालान न्यायालय में मंगलवार की सुबह अवैध तमंचा के साथ कर दिया है। फिलहाल बाजार में फायरिंग से दहशत का माहौल बना हुआ है। बाजारवासी अराजक तत्वों का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़े-https://www.brc24news.com/archives/43713
बताया जाता है कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के दुबेपुर बाजार में एक मिष्ठान की दुकान पर अराजक तत्वों ने शराब पार्टी आयोजित किया। रविवार की करीब 11:00 बजे रात अराजक तत्वों ने पार्टी के बाद बाहर निकल कर सड़क पर कई राउंड फायर करते हुए जश्न मनाया। अवैध असलहा से फायर होते बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इतनी रात को जो भी दुकान की शटर खुले हुए थे अराजक तत्वों के भय से धड़ाधड़ बंद हो गए। किसी ने सूचना रामपुर थानाध्यक्ष देवानंद रजक को दे दिया। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन मिष्ठान भंडार के संचालक समेत अराजक तत्व दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। जिसके कारण पुलिस हाथ मलती रह गई। सूत्र बताते हैं कि पुलिस रात में ही अराजक तत्वों को बाजारवासियो के बयान पर चिन्हित कर दविश दी। लेकिन अराजकतत्व पुलिस से बचते रहे। रामपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह 6:45 पर पचवल गांव में बाइक से जाते समय दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें सतीश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम दुबेपुर सेवालाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज निवासी आशापुर थाना रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से जामा तलाशी के दौरान एक-एक अदत अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस एवं एक बाइक बरामद हुआ। दोनों गिरफ्तार युवकों को कारण बताते हुए उनका चालान न्यायालय में कर दिया है जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मिष्ठान भंडार के संचालक समेत चार लोगों को सोमवार को दुबेपुर बाजार से ही गिरफ्तार किया था लेकिन दो लोगों को चालान किया गया और दो लोगों पर मेहरबानी दिखाते हुए मिष्ठान भंडार के संचालक को उसी दिन छोड़ दिया गया और दूसरे को दूसरे दिन छोड़ दिया। जिसके कारण दुबे पर बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने कहा कि कोई फायर नहीं हुआ है और न ही ऐसी कोई सूचना है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!