Breaking News

BARASATHI NEWS. दूल्हे की आंख में लगी लेंस ने खोला अंधे पन का राज, शादी पर हुआ जमकर हंगामा

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है। जहां मछलीशहर के निजामुद्दीनपुर गांव से पिंटू गौतम अपने लड़के की बारात लेकर 08 जून को आए थे। सब कुछ बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों का स्वागत, नाश्ता पानी कराकर डीजे पर बाराती नाच गाना करते दूल्हे को लेकर लड़की के घर द्वारचार पर पहुंचे उसके बाद जयमाल का भी कार्यक्रम संपन्न हो चुका तब तक तो सब कुछ ठीक ठाक से चलता रहा।
मंडप में विवाह बैठने के दौरान खुला पोल
जब मंडप में रात्रि 1 बजे शादी बैठने का कार्यक्रम शुरू हुआ। तभी एक लाइट की वजह से खुल गई अंधे दूल्हे की पोल, जिसको लेकर घर वालों ने बताया कि जब लड़के के आंख पर एक लाइट का प्रकाश गया तो उसके आंख में लगा लेंस चमक उठा और उस पर घरातियों की नजर पड़ी तो लोग सोच में पड़ गए कि यह क्या चमक रहा।
*महिलाओं ने खोला अंधे पन का राज*
तब क्या था जहां महिलाएं होंगी वहां कोई राज भला कैसे छिपा रह सकता है, अब महिलाओं ने लड़के की आई टेस्ट लेना शुरू कर दिया और उसी में सच्चाई सामने आ गई। लड़का एक आंख से अंधा निकला।
अब लड़के के पिता और लड़की पक्ष में पंचायत बैठ गई जिसमे घराती बाराती पक्ष का माहौल गरम होने लगा। जिसमे गांव के भी कुछ सम्मानित रात को पंचायत में बुलाए गए, लड़के के पिता बस एक रट लगाए बैठे की इन लोगों ने 10 बार लड़के को देखा था। अपना पल्ला झाड़ने के लिए लड़की पक्ष को दोषी बताने लगा वही लड़की के भाई ने बताया कि हमें यह कभी नहीं बताए कि लड़का एक आंख से अंधा है। छुपा कर शादी की जा रही थी। ऐसे देखने पर कोई नहीं कह सकता दूल्हा एक आंख से अंधा है। जिसको लेकर दूल्हे के पिता फायदा उठाने की कोशिश में थे लेकिन लड़की के किस्मत ने उसे बचा लिया। अब लड़के पक्ष के लोगो का कहना है कि जो हमारा खर्च हुआ वह सब लड़के के पिता भरपाई कर अपनी बारात वापस लेकर जाए जिसको लेकर मामले में काफी हंगामा हुआ है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!