Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. विवाहिता प्रेमी संग गहनों समेत फरार, पुलिस से हुई शिकायत

JAUNPUR. जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव निवासी राधेश्याम मौर्य की 25 वर्षीय विवाहिता पुत्री की अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने मायके से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर प्रेमी संग भाग गई है।
परिजनों के अनुसार, युवती की शादी चंदवक थाने के रतनूपुर के भैंसा गांव में हुई थी, लेकिन वह कुछ दिनों से मायके हीरापुर मचहटी में रह रही थी। इस दौरान उसका संपर्क बिशनपुर लेबरुआ निवासी किशन कुमार से हो गया, जो कि उसका प्रेमी बताया जा रहा है। मौका देखकर युवती प्रेमी संग गहनों व अन्य कीमती सामान को लेकर फरार हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि किशन कुमार और युवती को भगाने में गांव के ही चार-पांच युवकों ने सहयोग किया है, जिनके नाम ज्ञानी कुमार, सतीश कुमार, शशि कुमार और ऋषि कुमार बताए जा रहे हैं। ये सभी बिशनपुर लेबरुआ गांव के निवासी हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरार विवाहिता और उसका प्रेमी बजरंग नगर बाजार के एक स्थानीय स्वर्णकार के यहां गहनों को बेचकर नकदी प्राप्त कर चुके हैं। इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से युवती को शीघ्र बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!