JAUNPUR. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खुदी पट्टी (भगासा) गांव में बीती रात एक करकट युक्त मकान के पिछले हिस्से से सेंध लगाकर अज्ञात चोर कमरे में घुसकर लैपटॉप समेत लाखों के जेवर उड़ा ले गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले में जानकारी हासिल की।
उक्त गांव निवासी राजाराम पाठक के करकट युक्त मकान के पिछले हिस्से से सेंध लगाकर कमरे में घुसकर लैपटॉप समेत लाखों कीमत के जेवर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। उसके अनुसार घर में उसकी बेटी के लैपटॉप समेत एक सोने की चैन, एक जोड़ी झुमका,कान की दो जोड़ी झाली, सुई धागा,दो जोड़ी पायजेब और एक जोड़ी पायल व एक सोने के लाकेट मकान के अंदर बाक्स में रखे गए थे।जिसका ताला खोलकर उसे उठा ले जाया गया। गांव में पत्नी समेत भुक्तभोगी रहता था, जो घटना वाली रात बगल वाले कमरे में सोया हुआ था।जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह सोकर उठने पर तब हुई, जब दूसरे कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त था।सेंध लगा देख उसके होश उड़ गए।बहरहाल घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी हासिल की । मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है,जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी