आजमगढ़। जिले के मार्टीनगंज थाना के महुआ गांव में बुधवार की रात भवन की तीसरी मंजिल से गिर जाने से पेंटर की मौत हो गई। खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 53 वर्षीय मेवालाल गौतम पेशे से पेंटर थे। महुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने घर की पेंटिंग करने का ठेका दिया था दिन भर काम करने के बाद मेवालाल तीसरी मंजिल पर जाकर छत पर सो गए। रात में रहस्यमय परिस्थितियों में छत से नीचे गिरने से मरणासन्न हो गए। मेवालाल गौतम के स्वजन को सूचना देकर मकान मालिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार की सुबह रोते-बिलखते स्वजन आ गए। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी