Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज में लखनऊ से वाराणसी जा रही बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। घटना क्षेत्र के तुलसी नगर और बेलवाई स्टेशन के बीच की है। जहां ट्रेन पर पत्थर फेंकने की सूचना लोकोपायलट द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार दिवाकर ने बताया कि तीन दिन पहले जब बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तुलसी नगर- बेलवाई के मध्य पहुंची। तभी एक युवक ने अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंका। सूचना मिलते ही रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।
गस्त के दौरान रेलवे फाटक संख्या 69 के पास संदिग्ध युवक को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम 32 वर्षीय इस्तेखार शाह पुत्र एखलाक शाह, दीदारगंज, आजमगढ़ बताया। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले चालान भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!