Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. भांजी की विवाह में आए चाचा की इलाज के दौरान मौत

JAUNPUR. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरिडीहा बाजार के समीप बीते 19 जून को किसी पशु की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।हादसे के 8 वें दिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रामवृक्ष गौतम (30) आर्थिक बोझ के चलते नगर में रहकर कामकाज करता था।बीते 15 दिन पुर्व वह अपने भांजी के शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था।इस बीच 19 जून को शाम करीब 7:30 बजे अपने ससुराल लपरी गांव जाने की तैयारी किया तभी रास्ते में वह जैसे ही कोईरिडिहा बाजार के समीप पहुंचा तभी जौनपुर के तरफ आ रही किसी पशु से टक्करा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान जैसे ही लोगों की नजर रामवृक्ष पर पड़ी तो लोगों ने आनन-फानन में उसे मोटरसाइकिल से ही जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया और घटना की जानकारी परिजनों को दी उधर रामवृक्ष की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर रामवृक्ष को वाराणसी अस्पताल में लेकर भर्ती कराया जहां उसे करीब 5 दिनों तक भर्ती कराया गया। जिसके बाद परिजनों ने स्थिति में सुधार न होने के कारण उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान रामवृक्ष ने दम तोड़ दिया,रामवृक्ष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना किसी पशु से टकराकर हुई है।विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!