JAUNPUR. मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में कई परिषदीय विद्यालय ऐसे है कि जिसमें बच्चों की संख्या कम है। सरकार के आदेश पर जिस विद्यालय में 50 छात्र छात्राएं नहीं होगी उस विद्यालय को दूसरे विद्यालय से अटैच किया जायेगा सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का जान सांसत में पड़ा हुआ है।
क्षेत्र में 21ऐसे विद्यालय है जिसमें 50 की संख्या से बच्चे नीचे है। केवटली में 18, इटैली में 19, सुचितपुर में 19, नारायनपुर में 21, देवाकलपुर में 26, बनियावापार में 30, महिमापुर में 33, बंजारेपुर में 37, सोसपट्टी में 37, रम्मा का पूरा में 38, लुरखुरी में 39, बलईपुर में 40, धानापुर में 40, अराजीदिवली में 41, बीरमपुर में 41, काकोरी में 42, मुर्की में 45, सुरैला में 45, एकौनी पूरब पट्टी में 46, पसेवां पासी बस्ती में 46, पटखौली में 47 बच्चे पंजीकृत है। जिसमें एबीएसए कन्हैयालाल से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि 21 बिद्यालय ऐसे है जिसमें बच्चों की संख्या कम है। लेकिन तीन विद्यालय ऐसे है जिनको मर्ज किया जा सकता है। उसमें बच्चों की संख्या बहुत कम है, लेकिन जो विद्यालय संख्या 50 के उपर कर लेगा वह अपने जगह एथावत रहेगा। अब देखना है कि यह 21 विद्यालय कितना संख्या बढ़ाकर अपनी जगह बना रहता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी