RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में दोनों पैर से विकलांग की दुकान से चाट क्यों अन्य सामान फ्री ले जाने से रोकने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर दोनों पैर से विकलांग की दुकान में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ किया, जाते समय किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि धनुहां गांव निवासी दोनों पैर से विकलांग ईश्वर चंद जायसवाल पुत्र फूलचंद जायसवाल घर पर ही चाट एवं मीठा की दुकान खोलकर किसी तरह अपना जिविकोपार्जन कर रहा है। मंगलवार की शाम आरोप है कि मई गांव निवासी एक दबंग विकलांग की दुकान से परिवार के लिए चाट बनवाया और बिना पैसे दिए ही वह पैकिंग कर लेकर चलता बना जिसके बाद विकलांग ने पैसे की मांग किया तो दबंग ने उसे दुकान बंद करवाने और अन्य तरीके से धमकी देने लगा इसके बाद विकलांग दहशत में आकर शांत हो गया और दबंग सैकड़ो रुपए की चाट एवं अन्य सामान लेकर चला गया। विकलांग की माना जाए तो रात 11 एवं 12 के बीच में मोटरसाइकिल पर सवार दबंग और उनके कई साथी पहुंचे ईंट एवं लाठी डंडे से हजारों रुपए की कीमती काउंटर को तोड़ दिया और कुछ सामानों को लूटपाट कर चले गए। रात में ही पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दिया था सुबह जांच के लिए थाना पुलिस पहुंची थी, लेकिन पुलिस द्वारा अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण विकलांग का का पूरा परिवार भय के साए में थाना क्षेत्र में जीने के लिए मजबूर है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी