JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद कस्बे के नासही मुहल्ले के निवासी एक 32 वर्षीय युवक ने बुधवार की देर शाम पंखे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सात माह पूर्व उसके भाई ने भी आत्महत्या कर लिया था। घटना से हड़कम्प मच गया।
ऊक्त मुहल्ले के निवासी दुर्गेश सोनी पुत्र स्व. ओमप्रकाश सेठ ने अपने मकान के कमरे में अकेले था उसकी पत्नी 10 दिन पूर्व अपने दोनो बच्चो के साथ मायके चली गयी थी। देर शाम को उसकी माँ उषा कमरे के पास गयी।उन्होंने देखा दुर्गेश पंखे से चादर के सहारे फाँसी लगाकर पड़ा है। उन्होंने तत्काल अपने मकान में रह रहे चिकित्सक को बुलवाकर दिखवाया तो दुर्गेश की मौत हो चुकी है।घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।सूचना पाकर थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया। फॉरेंसिक टीम एक घण्टे तक कमरे से तमाम साक्ष्य लिए उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दुर्गेश का भाई मनोज सोनी भी 24 दिसम्बर 2024 को घर के एक कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।आज की घटना से एक तरफ हड़कम्प मचा हुआ है तो दूसरी तरफ घटना क्यों हुई इसकी चर्चा लगातार हो रही है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी