KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा की पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में परम पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर, न्याय,सुरक्षा एवं सुशासन के प्रतीक, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माo योगी आदित्यनाथ जी महाराज से मुलाक़ात कर उन्हें स्वच्क्षता के जनक, महान संत पूज्यनीय बाबा गाडगे जी की प्रतिमा भेंट करते हुए उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सर्वप्रथम पूज्य महाराज जी का राष्ट्रीय राजमार्ग–233 से मेरे विधानसभा क्षेत्र केराकत अंतर्गत डोभी क्षेत्र के सैकड़ो प्रभावित किसानों के वर्षों से लंबित मुआवजे के समुचित निस्तारण हेतु उनका सभी किसान बंधुओं के तरफ से आभार प्रकट किया। साथ ही उनका केराकत नगर में अपनी बहुप्रतीक्षित मांग “रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण” पर पुनः ध्यान आकृष्ट करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र केराकत के विभिन्न क्षेत्रों की कुल छोटी–बड़ी 32 सड़कों के मरम्मत/नव–निर्माण संबंधी पत्रक को सौंपा। आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने बड़े ही सहजता पूर्वक केराकत क्षेत्र का कुशलक्षेम जानते हुए मेरे द्वारा उठाई गई सभी मांगो पर शीघ्र कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया। उक्त अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा, मछलीशहर के जिला मंत्री गौतम मिश्र गोलू भी उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी