Breaking News

MARIYAHU NEWS. मातिवर सिंह महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह हुआ आयोजित

MARIYAHU. ठाकुर मातिवर सिंह महाविद्यालय जमालापुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा आयोजित किया गया । जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ अजय सिंह एवं लोकसभा मछलीशहर के पूर्व सांसद वी पी सरोज ने कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों एवं गुरुजनो को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राम सिंह पटेल ने व संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह के द्वारा गुरु महत्व के ऊपर प्रकाश डाला गया एवं पूर्व सांसद मछलीशहर के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भारतीय संस्कृति एवं गुरु परंपरा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ठा0 संजय सिंह, डॉ श्याम दत्त दुबे, मनोज सिंह, संजय जयसवाल, आलोक सिंह, शशिकांत सिंह, डॉ अरुण सिंह, डॉ ममता वर्मा, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, डॉ ज्योतिमा सिंह, सत्य प्रकाश चौबे, बलिराम राजभर, प्रिंस सिंह, शीतला मौर्य, अरविंद चौरसिया, राहुल सिंह, साधव सिंह, मनोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!