Breaking News

JAUNPUR NEWS. मुंगराबादशाहपुर में एसपी ने थानाध्यक्ष सहित 4 सिपाही किया निलंबित

JAUNPUR. मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी गौरीशंकर सरोज की जनहित याचिका को वापस लेने की बात पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि याचिका को वापस लेने के लिए लेखपाल और पुलिसकर्मियों ने धमकाया, जबरन वाहन में बैठाकर ले गए और दो हजार रुपये लेकर छोड़ा। मामला जब उच्च न्यायालय पहुंचा, तो सच सामने आया।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खुद जांच की और शुक्रवार रात कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, सिपाही पंकज मौर्य व नितेश कुमार गौड़ को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही आरोपी हल्का लेखपाल को भी निलंबित किया गया है। सभी के खिलाफ मुंगराबादशाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरीशंकर का कहना है कि थाने ले जाकर दबाव बनाया गया और फिर इंस्पेक्टर ने खुद फोन कर धमकाया। न्यायालय की सख्ती और एसपी की पारदर्शी जांच ने एक गंभीर सच्चाई को उजागर कर दिया। इससे शासन-प्रशासन में हलचल मच गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!