MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बुज़ुर्गा गांव निवासी गुलप्सा पत्नी चंदू नाई की शनिवार की सुबह 10:00 बजे विषैला सर्प काट लेने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बुजुर्गा निवासी गुलप्सा बीती रात खाना खाकर चारपाई पर अपने घर में सोई हुई थी कि कहीं से विषैले सर्प ने उसके हाथ में काट लिया जिससे उसकी नींद खुल गई उसने देखा कि उसको सर्प ने काट लिया है। घरवालों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करके छोड़ दिया । रात भर महिला ठीक थी सुबह पुनः उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और जहर का असर इतना ज्यादा था कि महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को थाने ले आए जहां पर मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। महिला के पास दो छोटे बच्चे है एक लड़का इब्राहिम तीन वर्ष और दूसरी लड़की इकरा दो वर्ष की है वहीं पर परिजनों का रो-रो होकर बुरा हाल बना हुआ है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी