- BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी बारीगांव गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. शेषनारायण मिश्रा के फार्म हाउस पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड चिकित्साधिकारी डॉ. बलराम पांडेय ने किया।

इस मौके पर रिटायर्ड चिकित्साधिकारी श्री पांडेय एवं भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्रा एवं बरसठी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन ने फार्म हाउस में पहुंचकर एक एक आम के पौधों का पौधरोपण किया। इस मौके पर रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी ने समाज से अनुरोध किया कि एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प ले और उसे पूरी तरह देखभाल करते हुए अपने बच्चों की तरह पाल पोषकर पर्यावरण में सहायक बने।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी