MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील परिसर में लेखपालों ने हापुड़ में निलंबित लेखपाल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में आक्रोशित लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन भेजा।
जानकारी के अनुसार लेखपालों द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि हापुड़ में जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल पर लगे आरोपों की बिना शिकायत जांच किए जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल सुभाष मीरा को निलंबित कर दिया गया। जिससे वह डिप्रेशन में चले गए और जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इसी विरोध में सोमवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि बिना मामले की जांच किए ही अधिकारियों द्वारा कार्यवाही कर दी जाती है इससे हम लोगों को काम करने में परेशानी होती है और हमारा मनोबल भी गिरता है । जिसको लेकर हम लोग मडियाहू तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। लेखपालों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग किया कि मामले की जांच करवा कर दोषियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करे जिससे दिवंगत लेखपाल साथी को न्याय मिल सके। इस मौके पर तमाम लेखपाल साथी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी