Breaking News

KHETASRAY NEWS. अनुसूचित बस्ती की बिजली सप्लाई काटी, चार दिनों से अंधेरे में डूबा गाँव

KHETASRAY. खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गाँव स्थित अनुसूचित बस्ती की बिजली आपूर्ति विभाग द्वारा काट दी गई है। इसके चलते चार दिनों से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार गत 16 जुलाई को बिजली विभाग की टीम गाँव में बकायेदारों की जाँच और वसूली के लिए पहुँची थी। इस दौरान बस्ती के लगभग 75 घरों पर बड़े बकाये का आरोप लगाते हुए बिजली सप्लाई को बस्ती के बाहर से जम्पर उड़ा कर पूरी तरह काट दिया गया। जिससे पूरी बस्ती की सप्लाई बन्द हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के सामूहिक रूप से बिजली काट दी, जिससे पीने का पानी, बच्चों की पढ़ाई और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने केवल दलित बस्ती को ही निशाना बनाया है, जबकि अन्य इलाकों में बकाया होने के बावजूद आपूर्ति जारी है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। इस सम्बंध में एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गाँव में बिजली का बकाया जमा नहीं हो रहा है केवल एक घर की बिजली जमा है, इसलिए बिजली काट दी गयी, जो उपभोक्ता जमा किए हैं, उनकी बिजली सप्लाई चालू है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!