RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर नगर पंचायत स्थित हीरा वाशिंग पाउडर के नगर आवास पर कांग्रेस पार्टी की विशाल संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के मड़ियाहूं विधानसभा के कांग्रेस पार्टी में पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर परमेंद्र सिंह ने किया जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह रहे।

इस मौके पर बनीडीह मठिया के सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने महिला एवं पुरुषों को कांग्रेस का पट्टा पहना कर दिलाया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की रिड़ संगठन होती है अगर संगठन मजबूत हुआ तो हम 2027 तक चुनाव कांग्रेस की सिंबल से जीत कर केंद्र में सरकार बनाने का कार्य करूंगा इसलिए बूथ स्तर तक आप संगठन को मजबूत करिए इसके लिए जो भी जरूरत होगी पार्टी के लोग मजबूती के साथ परछाई की तरह आपके साथ खड़े मिलेंगे।

उन्होंने बैठक के आयोजक अनिल कुमार सिंह को बधाई दिया कहा कि ऐसे ही अगर हमारे जिले में संगठन को आगे बढ़ाते रहे तो निश्चित ही 2027 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ परमेंद्र सिंह ने संगठन के बिस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने की अपील किया और कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने पर बल दिया।
कांग्रेस की बैठक में बनीडीह मठियां निवासी जिगर नट कांग्रेस की बैठक में सैकड़ो महिलाओं के साथ पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए आरोप लगाया कि हमारे पुरवें में बिजली की खंभा तक नहीं लगा है जिसके कारण गांव में बिजली नहीं है। जिलाध्यक्ष ने एक माह के अंदर गांव में बिजली पहुंचाने का वादा किया।

बैठक के आयोजक एवं संचालन कर्ता अनिल कुमार सिंह ने आए हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं का आभार प्रकट किया।
बैठक में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पति आरसी पांडेय, श्याम राज बाकुरे, संजय माली, विनय तिवारी विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष राज कपूर पटेल, मनोज दुबे, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस कुंवर शिव बहादुर सिंह, केपी प्रजापति साबिर अली अजीत सिंह सुनील दुबे गुड्डू, ओमकार यादव, इरशाद खान गुलाबपति समेत सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी