Breaking News

SHAHGANJ NEWS. गोली लगने से घायल बालक का इलाज के दौरान मौत

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मिल्लत नगर मोहल्ले में 18 जुलाई को 10 वर्षीय अयान पुत्र अफजल को गोली मार दी गई थी। जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार प्रातः अयान की मौत हो गयी। मौत की खबर से परिजन गमगीन हैं। मासूम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी 10 वर्षीय अयान अपने मामा अतीकुर रहमान के साथ मिल्लत नगर मोहल्ले फैजान पुत्र जिलानी के घर आया हुआ था।उसी दौरान अरंद गांव निवासी आदिल पुत्र बब्बन भी आया हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि फैजान और अन्य लोगों के कहने पर आदिल ने आयन के सीने में गोली मार दी। मामले की जानकारी मिलते ही आयन के परिजनों ने आनन-फानन घायल को लेकर वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उक्त घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं पीड़ित के दादा अबूसाद की तहरीर पर पुलिस ने फैजान, और आदिल समेत तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मासूम अयान की हत्या के पीछे क्या कारण है। पहेली बना हुआ है। वहीं एक सप्ताह होने आया फिर भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह नाकाम है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!