Breaking News

RAMPUR NEWS. देवस्थान जाने वाली रास्ते पर मिट्टी पाटने की झूठी सूचना पर राजस्व और पुलिस रही हलकान

JAUNPUR. जौनपुर जिले की रामपुर नगर पंचायत स्थित मई गांव में नवनिर्मित बजरंगबली और श्री राम मंदिर की देवस्थान तक नाले खाते की विवादित जमीन पर मिट्टी पाटने की झूठी खबर देने पर पुलिस एवं हल्का लेखपाल घंटों हलकान रहे। मौके पर पहुंचकर हल्का लेखपाल ने विवादित जमीन का फोटो निकालकर बैरक वापस लौट गए।


बताया जाता है कि शनिवार को थाना समाधान दिवस पर किसी ने लिखित शिकायत किया था कि मई गांव में गुलाबचंद दुबे द्वारा बनवाया गया विशालकाय नवनिर्मित बजरंगबली और श्री राम मंदिर तक जाने वाले नाला खाता की विवादित जमीन पर उन्हीं के द्वारा मिट्टी पाटा जा रहा है जिसको रोका जाए। इसके बाद थाना समाधान दिवस प्रभारी ने विवादित जमीन पर मिट्टी पाटने की जांच करने के लिए हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल त्रिलोकी नाथ सिंह को मौके की भौतिक सत्यापन के लिए थाना समाधान दिवस के बाद भेजा गया।

पुलिस और हल्का लेखपाल ने मंदिर से लेकर विवादित रास्ते तक मिट्टी पटान को खोजते हुए घंटों हलकान हुए लेकिन कहीं भी मिट्टी पाटने की उन्हें सुराग तक नहीं दिखी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने गुलाबचंद दुबे को मौके पर बुलाया गया और उनसे पूछा गया कि आप कहां मिट्टी पाट रहे हैं। उन्होंने पुलिस फोर्स को बताया कि जो जिस स्थिति में है आपके सामने है आप चाहे तो इसका फोटोग्राफी कर ले। मैं तो मानव हूं संकटमोचन बजरंगबली सब देख रहे हैं जो झूठ बोल रहा है उसका निश्चित ही सर्वनाश होगा। फिलहाल हल्का लेखपाल और पुलिस फोर्स घंटों हलकान होने के बाद फोटोग्राफी करते हुए बैरग वापस लौट आए। इस संबंध में हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को झूठी सूचना देने में अपनी शान समझते हैं इससे राजस्व परेशान होता है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!