Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

SHAHGANJ. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अन्य दो की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के दनापुर गांव निवासी 40 वर्षीय चन्द्रजीत पुत्र वंशराज,30 वर्षीय फूलराज पुत्र इन्द्रजीत व सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर निवासी 40 वर्षीय प्रेम प्रकाश पुत्र शंकर भगत रविवार को तीनों एक ही बाइक से सवार होकर कही जा रहें थे।कि बीबीगंज बाजार में ट्रक की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान चन्द्रजीत की मृत्यु हो गई। वहीं फूलराज व प्रेमप्रकाश की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!