Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

SHAHGANJ. शाहगंज सीमा से सटे समीपवर्ती जनपद के गुंवाई गांव निवासी बालिका घर के बाहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए शाहगंज राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया।
समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुंवाई गांव निवासी 10 वर्षीय सुभी पुत्री तहसीलदार मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान ट्रैक्टर पीछे करते समय उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सलाय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!