Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं के बेलवां बाजार में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित बेलवां बाजार में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बी पी सरोज ने कहां कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों अपने देश के वीर शहीदों और सेना के जवानों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट करते है।

अभी हाल में ही आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे देश के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के आंतकी अड्डे और सैन्य ठीकानों को तहस नहस कर दिया, इसलिए यह स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए और भी खास है और हमारे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए और उनको सम्मान देने के लिए इस तरह तिरंगा यात्रा का आयोजन बहुत ही सराहनीय और सुन्दर कार्य है। इसके पूर्व बेलवां बाजार के भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ प्रारंभ होकर बाबा पाताल नाथ धाम शिवपुर में जाकर समाप्त हुई।

Add

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, डा आर बी चौहान, संजय चौरसिया प्रधान, संतोष गिरी प्रधान, संजीव गुप्ता, के पी, सतीश सिंह,पिंटू गुप्ता, संजय पाठक, नामवर सरोज, बिनोद यादव, मनोज सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!