Breaking News

SHAHGANJ NEWS. विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज मांगने व जान से मारने का आरोप

SHAHGANJ. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत निजामपुर गांव की विवाहिता ने अपने पति, सास पर दहेज मांगने व जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता सन्नो बानो पुत्री समसुद्दीन अहमद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से नगर के बडी मस्जिद में राजिक पुत्र निजामुद्दीन के साथ हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा । लेकिन बाद में पति पड़ोसी हमजा पुत्र अकबाल के बहकावे में आकर सास अनवरी बेगम के साथ मिलकर दहेज की मांग करने लगा।
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पचास हजार रुपये नकद, बाइक,सोने की चेन, अंगूठी, कूलर और फ्रिज की मांग की। जब पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई और बदले में दो बिस्वा जमीन बैनामा करने की बात कही तो ससुराल वालों ने जमीन लेने से इनकार कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। विवाहिता का आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति तलाक देकर दूसरी शादी करने का दबाव भी बना रहा है।
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पति राजिक, सास अनवरी बेगम और पड़ोसी हमजा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!