Breaking News

JAUNPUR NEWS. पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता पहुंची थाने, मुकदमा दर्ज

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला-नरियवा गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने पति व सास के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रंजना पुत्री पुन्नवासी की शादी दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज के माध्यम से सुइथाकला निवासी सचिन के साथ हुई थी।विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से हीं मेरे पति मुझे गाली गलोज व मारपीट करने के साथ हीं जान से मारकर दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे है।पीड़िता का आरोप है कि दो माह पहले उसके पति सचिन और सास परमीला देवी उसकी पिटाई कर सात माह की बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिये है।थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपित पति और सास के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!