Breaking News

BARASATHI NEWS. बरसठी में दुग्ध डेरी से मशीन व नकदी चोरी, संचालक ने लगाई गुहार

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार स्थित एक दुग्ध डेरी से बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर डेरी से दूध जांचने की महत्त्वपूर्ण मशीन इकोमिल्क (ECOMILK) तथा नकदी चोरी कर ले गए।

Add

डेरी संचालक प्रेमचन्द्र यादव ने बताया कि वह वर्षों से बरसठी बाजार में डेयरी सेंटर चला रहे हैं। बुधवार की रात चोर डेरी में घुसकर लगभग 60 हजार रुपये कीमत की मशीन और 5500 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़ित संचालक ने घटना की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष बरसठी को सौंपते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि भविष्य में चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!