Breaking News
Add

BARASATHI NEWS. खंड विकास अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना जवाब पर भाजपा पदाधिकारी में आक्रोश

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी विकासखंड के बरेठी गांव के भाजपा निगोह मंडल मंत्री अपने विकासखंड की खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हीं से शिकायत किया है लेकिन आरोप है कि उन्होंने मंडल मंत्री को गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Add

बताया जाता है कि बरसठी विकास खंड के बरेठी गांव निवासी और निगोह के भाजपा मंडलमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार को बरेठी गांव में हुई विकास कार्यों पर बाबत शिकायत लिखित रूप में किया कि करीब दो से ढाई लाख रुपए का कार्य कराया गया लेकिन कोई कार्य धरातल पर नहीं हुआ है इसके बावजूद सेक्रेटरी और प्रधान के मिली भगत से वाउचर बनाकर पैसा निकाल लिया गया है। इसकी मौके की भौतिक सत्यापन कर जांच करते हुए कारवाई किया जाना न्यायहित में आवश्यक है। उसके बाद उन्होंने मौजूद खंड विकास अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप मेरा फोन नहीं उठाती हैं जिसके कारण विकास कार्यों के संबंध में कोई बात सही ढंग से नहीं हो पाती इसके बाद आरोप है कि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि “मेरा फोन है मेरी मर्जी जिसकी उठाहूं अथवा ना उठाऊ।”रोज मैं किसी का फोन नहीं उठाती हूं। खंड विकास अधिकारी के इस बात पर मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्या, महामंत्री दीपक पाण्डेय, मंडल मंत्री संतोष सिंह, सेक्टर प्रभारी गिरिजेश सिंह सेक्टर संयोजक देवेश पाठक ने आपत्ति जताई और कहा कि खंड विकास अधिकारी होकर ऐसी गैर जिम्मेदाराना बात जब भाजपा पदाधिकारी से की जा रही है तो आम जनता से क्या व्यवहार होता होगा इसकी शिकायत हम प्रदेश कमेटी तक करेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!