Breaking News

MARIYAHU NEWS. बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करे बोले शंकराचार्य नारायणानंद तीर्थ

अनिल सिंह पत्रकार
MARIYAHU. प्रत्येक माता पिता का नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कराये जिससे राष्ट्र व विश्व का कल्याण हो उक्त उद्बोधन श्रीजगतगुरू शंकराचार्य पूज्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महराज जी द्वारा बुद्धवार को जमालापुर मे स्व. राजकुमार सिह पट्टी जमालापुर स्मृति द्वार के उद्धाटन के उपरान्त प्रवचन के दौरान कहा।

फोटो-जगतगुरु शंकराचार्य को माल्यार्पण करते अरविंद कुमार सिंह

“स्व. राजकुमार सिह पट्टी जमालापुर स्मृति द्वार का शंकराचार्य पूज्य नारायणानंद तीर्थ महराजजी ने किया उद्धाटन”

फोटो- स्वर्गीय राजकुमार सिंह स्मृति द्वार

उन्होंने कहा कि स्व. राजकुमार सिह के व्यक्तित्व व कृतित्व और अच्छे संस्कार का ही फल है कि आज सर्व समाज उनके सम्मान मे स्मृति द्वार बनाकर उत्सव के रूप मे एक साथ हजारों की संख्या मे उपस्थित है, समय समय पर ऐसे उत्सव होते रहना चाहिए।

फोटो- महाराज जी का शिवराम सिंह भोले

श्री महराज जी ने कहा कि बडे भाग्य से मनुष्य का तन प्राप्त होता है यह तन परमात्मा का सृजन है। इस कारण से मानव जीवन में शांति की स्थापना से सुखी व निरोग रहेगे तभी अच्छे संस्कार उत्पन्न होगे। सभी को कुसंगत, दूषित वातावरण, से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे मन में अशांति पैदा होगी व अशांति ही संघर्ष का कारण है जिससे नाना प्रकार के विकार पैदा होगे। अंत मे उन्होंने कहा कि प्रत्येक नर नारी को सत्संग में भाग लेना चाहिए जिससे समस्त विकार उससे दूर रहेगे।

फोटो-चरण पादुका का पूजन करते बाबूराम सिंह एवं अन्य परिजन

मानव जीवन मे शांति की स्थापना होगी। इस अवसर पर विधायक डा. आरके पटेल, पूर्व विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, चन्द्र प्रकाश सिह, डा. चन्द्रेश सिह, रमेश यादव, बाबा राम चौरसिया, अशोक सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, सुजीत सिंह भीम सिंह अरविंद सिंह समेत हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। आगन्तुको का स्वागत शिवराम सिंह भोले व धन्यवाद डा. आलोक सिह , डा. आनन्द सिंह ने किया ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!