Breaking News

JALALPUR NEWS. साइकिल सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों का हमला, CCTV में कैद हुई वारदाद

JALALPUR. जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब साइकिल से जा रहे युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विमल, निवासी लालपुर गांव के रूप में हुई है, जो अस्पताल कर्मी बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे और मौके पर आते ही विमल पर हमला बोल दिया। हमले में सिर पर छह जगह गहरी चोटें आईं जबकि एक उंगली फ्रैक्चर हो गई।
घटना नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!