RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर विकासखंड के सिधवन मुसईपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बबलू अहीर की माता चंपा देवी का निधन सोमवार की रात 9:00 बजे उनके पैतृक निवास पर हो गया। वह लगभग 71 वर्ष की रही। वह काफी समय से बीमार थी ठीक होने पर पारिवारिक जनों ने उन्हें घर लाया सोमवार की रात अचानक उनकी मौत हो गई।
मौत की दु:खद समाचार मिलते ही आसपास के लोग एवं शुभचिंतकों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
मंगलवार की सुबह 10:00 बजे उनकी शव यात्रा निकली गई। पारिवारीजनों ने शव यात्रा के साथ गांव से बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचकर मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हुए। मृतक चंपा देवी अपने पीछे बेटा, पोता, नाती, बहुओं समेत भरा-पूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गई।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर चौरसिया उर्फ बाबा के निवास स्थान पर एक शोकसभा आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ कुमार बबलू अहीर की माता चंपा देवी की आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मिनट का मौन रखा। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव, माटे यादव, रज्जू चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, रवि यादव, लालचंद यादव, गुलाबचंद यादव एडवोकेट, छोटेलाल गौतम, भूपेश पांडेय, तारा शंकर यादव समाज समिति तमाम लोगों ने माता जी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी