RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में प्रेम प्रसंग को लेकर भौजाई ने मिर्जापुर जौनपुर हाईवे पर थाने के ठीक सामने एक मिठाई की दुकान पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसको लेकर हाईवे पर तमाशबीनों की भीड़ मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाली भौजाई को थाने के अंदर ले गई तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
हाई वोल्टेज ड्रामा के पीछे एक बड़ी फिल्मी कहानी उभर कर सामने आया। बताया जाता है कि रामपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की भौजाई की ननद जो पांच बच्चों की मां है अपने पति के साथ शहर मुंबई की पालघर में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहती थी। ननद का पति मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि जिस जगह ननद रहती थी उसी के अगल-बगल कौशांबी इलाहाबाद का राकेश नामक युवक भी निवास करता था जहां उसकी ननद से और राकेश की आंखें दो चार हुई तो छिपछिपा कर मिलने का सिलसिला चालू हुआ। देखते ही देखते दोनों में प्यार इतना बढ़ा की जब ननद का पति मजदूरी करने काम पर जाता था तब राकेश के लिए घर के दरवाजे खुल जाते थे और घर के अंदर दोनों का प्यार पलता बढ़ता गया और देखते ही देखते एक दूजे के होकर एक दूसरे को जीने मरने का कसमें खाने लगे। दोनों का प्यार इतना बड़ा की अब ननद भी अपने प्रेमी के चक्कर में पति से दूरी बनाने लगी।
कुछ दिन पहले जब पति को दोनों के प्यार और पत्नी की दूरी का एहसास रूपी भनक उसके कानों तक पहुंची तो वह अपने पत्नी को लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर प्रेमी जब अपने प्रेमिका को नहीं पाया तो वह तिलमिला गया और उसे ढूढ़ते ढूढ़ते जनपद भदोही पहुंचकर नौकरी करने लगा और वही से ननद रूपी प्रेमिका के घर का पता लगाने लगा कुछ दिन पहले जब उसे प्रेमिका का पता चला तो वह रामपुर बाजार आ धमका और एक बार फिर दोनों का मिलन चालू हो गया लेकिन एक दूजे का होने में कोई दिक्कत ना हो कौशांबी निवासी राकेश भदोही से काम छोड़कर रामपुर थाना के सामने स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर काम करने लगा और वह हर दिन अपने प्रेमिका से मिलकर प्रेम रस पाने लगा। बताते हैं कि इसकी जानकारी धीरे-धीरे फिर घर वालों को हुई तो शुक्रवार की शाम ननद की भौजाई ने मिठाई की दुकान पर पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया इसके बाद मौका पाते ही प्रेमी राकेश दुकान से फरार हो गया। हाई वोल्टेज ड्रामा सुनते ही थाने से निकलकर पुलिस कर्मी भी बाहर आए लेकिन आरोपी राकेश तब तक फरार हो चुका था जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर थाने के अंदर ले गई तब जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा रूक सका।
“फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस फिल्मी प्रेम प्रसंग ने थाने के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया और लोग बस तमाशा देखते रह गए।”
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी