Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक में चालक का शव मिलने से फैली सनसनी

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गई जब एक खड़ी ट्रक के केबिन में चालक का शव होने का आसपास के लोगों को पता चला। सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चालाक के शव की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक संख्या UP 33 AT 8592 में सीमेंट लदी थी। ट्रक ऊंचाहार (रायबरेली) से सीमेंट लेकर रामपुर क्षेत्र के डीलरों के यहां सप्लाई देने के लिए निकली थी। चालक राजेंद्र कुमार यादव (44 वर्ष), निवासी रायबरेली, रविवार देर रात ट्रक लेकर प्रसाद फिलिंग स्टेशन पहुंचा, बताया जाता है कि उसने रात में वहीं ट्रक खड़ा कर विश्राम के लिए केबिन में सो गया।
अगली सुबह जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने देखा कि ट्रक वहीं खड़ी है और चालक अब तक नहीं जागा है, तो उन्हें शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक का दरवाजा खोलवाया। अंदर चालक राजेंद्र बेहोश अवस्था में मिला। डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के पास से एक बैग, लगभग 1900 रुपये नकद, मोबाइल फोन और कुछ दवाइयां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले। पुलिस का मानना है कि संभवतः चालक की मौत हार्ट अटैक या किसी बीमारी के कारण नींद में ही हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने बताया मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों एवं ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। चालक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र और पेट्रोल पंप पर सनसनी फैल गई।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!