Breaking News

JAUNPUR NEWS. सीखने, साझा करने और आगे बढ़ने का एक सार्थक अवसर-श्री श्रवण कुमार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के कम्पोजिट विद्यालय हकारीपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, श्री श्रवण कुमार , बैठक की अध्यक्षता न्याय पंचायत कलीचाबाद की वरिष्ठतम शिक्षिका श्रीमती सविता सिंह ने किया । कार्यक्रम का प्रारंभ मासिक बैठक की आयोजिका शिक्षक संकुल निशा मिश्रा ने मुख्य अतिथि जी का स्वागत, अभिनंदन पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटम द्वारा की, इसी क्रम में शिक्षक मो0 इमरान अली ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सविता सिंह जी को प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह एवम प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती साधना श्रीवास्तव द्वारा माल्यर्पण एवम मोमेंटम देकर किया गया।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से सीखने ,साझा करने एवम आगे बढ़ने का एक सार्थक पहल है, मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को जोर देकर कहे कि आप शिक्षक अभिभावकों के साथ संवाद अवश्य करे । बैठक में निपुण विद्यालय, प्रेरणा ऐप आदि विषयों पर शिक्षक संकुल द्वारा विचार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सविता सिंह जी ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति, शैक्षिक वातावरण एवम पर्यावरण अनुकूलता के विषय मे शिक्षक छात्रो को अवगत कराते रहे । बैठक में एआरपी नीलेश उपाध्याय, साहबलाल यादव ,सौरभ ,शिवचंद, विजय प्रताप,अर्चना सिंह ,शाद ,सत्यप्रकाश, आनंद कुमार ,राजेश यादव, भावना, रागिनी , नीलम , रीना , स्मिता , जूही , विद्या , आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन मो0 इमरान द्वारा किया गया

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!