Breaking News

MARIYAHU NEWS. मानवीय कर्तव्य का परिचय देते हुए विधायक ने बचाई घायल की जान

MARIYAHU . माड़ियाहूं विधायक डा. आर.के. पटेल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, विधायक एक कार्यक्रम से लौटते समय भदोही–जौनपुर हाइवे पर पचवल के पास पहुंचे, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति सड़क पर दर्द से तड़पता हुआ पड़ा था। स्थिति देखकर विधायक ने बिना एक क्षण गंवाए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एम्बुलेंस मंगवाई।
घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखकर उन्होंने तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल भेजवाया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से भी अपील की कि ऐसी परिस्थिति में इंसानियत को प्राथमिकता दें और मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय सावधानी बेहद आवश्यक है, लेकिन यदि किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो तत्काल मदद पहुंचाना हम सभी का मानवीय दायित्व है।
विधायक डा. आर.के. पटेल ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लोगों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं की स्थिति में तुरंत पुलिस या एम्बुलेंस को सूचित करें। उनकी इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनप्रतिनिधि की सच्ची जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!