Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर- कठवतिया सड़क का विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने किया लोकार्पण

RAMPUR . मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने रामपुर–कठवतिया सड़क का लोकार्पण किया। कुल 16 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण पर 2177.87 लाख रुपये की लागत आई है। लोकार्पण के अवसर पर सबसे पहले जेई राजेश पाल और एई द्विवेदी ने बुके भेंट कर विधायक डॉ. पटेल का स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुगमता बढ़ेगी। ग्रामीणों के व्यापार, व्यवसाय और दैनिक गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और यह मार्ग पूरे क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राकेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अध्याप्रसाद गिरी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, जिला पंचायत सदस्य लालई सरोज, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, विजय शंकर पांडेय, भदोही जिलाध्यक्ष हरीलाल पाल, नंद जायसवाल, जोन अध्यक्ष रवि गुप्ता, बचाऊँ पटेल, कन्हैयालाल पटेल, मड़ियाहूँ विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल, मंडल अध्यक्ष नाजा दुबे, सभासद हिप्पी जायसवाल, राजेश पटेल, हवलदार गुप्ता, रणजीत सिंह, दीपचंद जायसवाल, अमित चौरसिया सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और लोगों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी की लहर देखी गई।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!