JAUNPUR . पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल करवाया। उन्होंने सभी आरक्षियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के निर्देश दिए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया और अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी