Breaking News

JAUNPUR NEWS. देश में विदेशी ताकतों द्वारा बम ब्लास्ट कर स्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश- विराज ठाकुर

JAUNPUR. जौनपुर जिले में गुरुवार को विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक विराज ठाकुर के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। शहर के लाइन बाजार स्थित डाक बंगले पर प्लीज कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट पर चिंता जाहिर किया। इस दौरान उनके साथ *विश्व सनातन रक्षा परिषद* के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनमणि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह मौजूद रहे।
दिल्ली बम ब्लास्ट पर डाक बंगले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक विराज ठाकुर ने कहा इस वक्त विदेशी ताकतों द्वारा भारत में दंगे, ब्लास्ट कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकी डॉक्टर और उसके लोगों ने देश के प्रमुख 32 स्थानों को टारगेट कर ब्लास्ट करने का प्लान किया था। देश के तमाम हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए हत्या करने की भी बात सामने आई है।
अगर देश की खुफिया एजेंसी द्वारा समय रहते इस आतंकी घटना का फर्दाफाश नहीं हुआ होता तो लगभग लाखों लोगों को एक साथ मारने की साजिश थी अगर ऐसा हो जाता तो देश में अस्थिरता पैदा होती, दंगे होते, तमाम बेगुनाहों की जान जाती ऐसी स्थिति में हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा हेतु सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा हेतु सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए क्योंकि हम लोग जमीन से जुड़कर सनातन को मजबूत करते है, हर साल लगभग दर्जनों हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए मार दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनमणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संगठन देश के हर राज्य में सक्रियता से धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ रक्षा जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच सदैव तत्पर है। उन्होंने चिंता जाहिर किया कि बीते शुक्रवार को खुफिया विभाग में संपर्क कर संगठन के सुरक्षा संबंधी जानकारी लिया
लेकिन अभी तक कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई जबकि अधिकारियो ने बताया कि शीर्ष स्तर से उनकी सुरक्षा पर रिपोर्ट मांगी गई है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें गंभीर जान का खतरा है, पर अब तक किसी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है लेकिन बाहर प्रवास पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। दिल्ली की घटना की साजिश का पर्दाफाश होते ही कही नहीं कही तमाम हिंदूवादी नेता अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
उक्त मौके पर हेमंत पाठक प्रतिनिधि, डेविड मिश्र निजी सचिव, शिवम सिंह, राघव बिंद, सत्येश गुप्ता, पंकज मौर्या ,शैलेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!